Prabhat Times
चंडीगढ़(Fraud) पंजाब में नवांशहर जिला के एक ज्यूलर द्वारा पार्षद के साथ मिलकर किए गए बड़े फ्राड का खुलासा हुआ है। दहेज प्रताड़ना के एक मामले में लड़के वालों को फंसाने के लिए ज्यूलरी के जाली बिल बनवाने वाले ज्यूलर व इस धांधली में संलिप्त पार्षद के खिलाफ नवांशहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जालंधर के कस्बा भोगपुर निवासी सतीश बहल ने बताया कि उनके भाई की शादी नवांशहर की लड़की के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय पश्चात लड़की ने घर में लड़ाई झगडा शुरू कर दिया और वापस मायके चली गई। नवांशहर में उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया।
सतीश बहल ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के मामले में उन पर मनघंढ़त आरोप लगाए गए। इसी बीच उन्हें पता चला कि दर्ज करवाए गए केस में दूसरे पक्ष द्वारा 6 लाख 15,722 रूपए की ज्यूलरी के बिल लगाए हैं वे फर्जी हैं। क्योंकि लड़की ने ऐसी कोई ज्यूलरी शादी में नहीं पहनी थी।
जांच हुई तो पता चला कि ये फर्जी बिल गढ़शंकर के ज्यूलर दीपक सुदेड़ा द्वारा बनाए गए हैं और इस धांधली में पार्षद बलविन्द्र भूंबला की भूमिका है। पुलिस जांच में भी ये तथ्य सामने आए। पुलिस का कहना है कि जो बिल केस फाईल में लगाए गए वही बिल एक और दहेज प्रताड़ना के केस में भी लगाए गए थे। साबित होने पर पुलिस ने पार्षद और ज्यूलर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, इस मामले में पार्षद बलविन्द्र का पक्ष सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें