कपूरथला (ब्यूरो): इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी अरविन्द्रजीत सिंह की हत्या के पीछा कोई बड़ा कारण नही निकला है। गिरफ्तार आरोपी थानेदार परमजीत सिंह से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गाड़ी में जाते समय मामूली तकरार के बाद ये वारदात हुई। जांच के बाद जिला कपूरथला के एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने ए.एस.आई. परमजीत सिंह को डिसमिस कर दिया है। मामले की जांच एस.पी. मनप्रीत सिंह द्वारा की जा रहा है। बता दें कि बीती रात थाना ढिल्लवां के अंर्तगत आते गांव लखन के पड्डे में थानेदार परमजीत सिह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से कबड्डी खिलाड़ी अरविन्द्रजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. कपूरथला सतिन्द्र सिंह ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी थानेदार को गिरफ्तार कर के वारदात में प्रयुक्त आरोपी की सर्विस रिवाल्वर ज़ब्त कर ली। एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी थाने ढिल्लवां में ही पोस्टिड था। बीती रात वे डियूटी से घर लौट रहा था। दोनो पक्षों के सड़क पर जाते समय मामूली तकरार के बाद ये वारदात हुई।

एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि थानेदार परमजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। साथ ही थानेदार परमजीत सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।