Prabhat Times
कपूरथला। (Kapurthala Police Arrest Drug Smugglers) पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है। जिला कपूरथला की पुलस ने 100 करोड़ रूपए मूल्य की 20 किलो हैरोईन बरामद की है। करोड़ों की हैरोईन स्मगल करके ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि तस्करों के इस गिरोह के तार जेलों में बंद गैंगस्टरों से जुड़े हुए हैं। जिला कपूरथला के एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ढिल्लवां हाईटेक नाके पर ट्रक और एक आई. 20 कार को चैकिंग के लिए रोका। पुलिस टीम ने दो तस्कर बलविन्द्र सिंह वासी सारंगवाल, होशियारपुर तथा पीटर मसीह, बस्ती दानिशमंदा, जालंधर को गिरफ्तार किया।
एस.एस.पी. हरकमलप्रीत खख ने बताया कि आरोपियों से तथा ट्रक के कैबिन की छत पर बनाए गए विशेष स्थान से कुल 20 किलो हैरोईन बरामद की गई। जांच में पता चला कि ये लोग बार्डर एरिया से हैरोईन ला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। एस.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पीटर मसीह के गैंगस्टरों के साथ संबंध है। पीटर मसीह पंजाब के खतरनाक गैंगस्टर रजनीश कुमार उर्फ प्रीत फगवाड़ा के भाई गगनदीप ने हैरोईन की ये खेप लाने के लिए भेजा था। एक सवाल के जवाब में एस.एस.पी. ने बताया कि इस तस्कर गिरोह के तार जेलों में बंद गैंगस्टरों से जुड़ते दिख रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया है। जांच में और तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें