Prabhat Times
जालंधरलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन रात एक करने वाले युवा नेता करणपाल हैरी (karanpal harry) को नॉर्थ जोन प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अवतार हैनरी की मौजूदगी में हुई बैठक में करणपाल सिंह हैरी को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के व्यापार सैल के महासचिव मनदीप सिंह, एन.एस.यू.आई. के प्रधआन गौरव नोनी शर्मा भी मौजूद रहे।
नार्थ ज़ोन प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन की बैठक चेयरमैन सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें करणपाल सिंह हैरी को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने करणपाल हैरी को आर्शीवाद दिया और मेहनत व लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर लखबीर सिंह अठवाल, विशाल हांडा, अशीष कालिया, रजनीश कत्याल, जीवन भंडारी, यशपाल, कमलदीप कोहली, अजय महेंद्रु, मनजीत, अमरजीत सिंह हैप्पी, गगन पठानिया, राजेश,  अवतार बैंस, परमजीत सिंह गोल्डी, मेजर सिंह, गगनदीप सिंह, रंजीत सिंह, दीपक शर्मा, तेजिंदर सिंह, जसकरण सिंह बाबा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें