Prabhat Times

जालंधर। पंजाब के मोगा जिला में दो दिन में दूसरी बार खालिस्तान झण्डा लहराने की सूचना है। पता चला है कि आज शरारती तत्वों द्वारा मोगा जिला के कस्बा के गांव मानुके गिल में पंचायत घर के ऊपर खालिस्तानी झण्डा फहराया गया है।

पता चला है कि पंचायत दफ्तर के अधिकारियों व पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर झण्डा उतार दिया गया है। दो दिन में दूसरी बार जिला मोगा में ही खालिस्तानी झण्डा फहराने की घटना से जिला प्रशासन तथा खुफिया एजैंसियों की पोल खुलती नज़र आ रही है।

यहां तक चर्चा है कि मोगा में खालिस्तानी लहर जोर पकड़ती नज़र आ रही है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले और फिर दूसरे दिन खालिस्तानी गतिविधियां जोर पकड़ने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।

हैरानीजनक तथ्य है कि जिला में स्वतंत्रता दिवस पर हर तरफ नाकाबंदी के बावजूद पंचायत घर में खालिस्तानी झण्डा लहराने असामाजिक तत्व कैसे पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।