Prabhat Times
खन्ना। (drug smuggler arrest) पुलिस जिला खन्ना द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 4 पेशेवर तस्करों को गिरफ्तार करे आरोपियों से 7 क्विंटल से ज्यादा चूरा पोस्त बरामद की है।
पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के निर्देशों पर नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है।
इसी क्रम में एस.पी.  मनप्रीत सिंह, डी.एस.पी. राजन परमिन्द्र सिंह, डी.एस.पी. मनमोहन सरना तथा थाना सदर के इंस्पैक्टर हेमंत कुमार द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर स्पैशल नाकाबंदी के दौरान ट्रक को जांच के लिए रोका।
एस.एस.पी. गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस देखते ही ट्रक सवार तस्करों द्वारा भागने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करके चार तस्करों को काबू कर लिया। ट्रक की सर्च के दौरान उसमें छिपाई गई 7 क्विंटल 55 किलो चूरा पोस्त बरामद की गई।
एस.एस.पी. गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से चार पेशेवर तस्कर नवजोत नन्हा, सुखविन्द्र जंगी, अमनरजीत सिंह तथा हरमनप्रीत गगी को गिरफ्तार किया।
एस.एस.पी. ने बताया कि सुखविन्द्र और अमरजीत के खिलाफ बीते महीने भी तस्करी का केस दर्ज किया गया था। आरोपी सुखविन्द्र पैरोल जम्पर है।
जबकि आरोपी हरमनप्रीत के खिलाफ भी अवैध शराब की तस्करी के आरोप में केस दर्ज है।
एस.एस.पी. ने बताया कि ये लोग अब पिछले कुछ समय से इकट्ठे होकर राज्यस्थान से चूरा पोस्त लाकर लुधियाना, नवांशहर, खन्ना एरिया में सप्लाई कर रहे थे।
एस.एस.पी. ग्रेवाल ने बताया कि आरोपियों से उनके नैटवर्क तथा राज्यस्थान के तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है।