जालंधर (ब्यूरो): कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर के भाजपा नेता शीतल अंगुराल, राजन अंगुराल सहित 6 लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले नाबालिग लड़के करण वासी बस्ती दानिशमंंदा ने शिकायत दी थी कि वे राजन अंगुराल के दफ्तर में काम करता है। वे पिछले कुछ समय से काम छोड़ना चाहते थे। लेकिन ये लोग उसे परेशान कर रहे थे। उसे तस्करी के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे।आरोप है कि उक्त सभी आरोपियों ने उसे किडनेप करके शहर से बाहर ले गए और मारपीट की। इसके साथ ही तस्करी के केस में फँसाने की धमकी भी दी। आरोप है कि उसका गल्त वीडियो भी बनाया गया।

मामले की जांच सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर हरमिन्द्र सिंह द्वारा की जा रही थी। जांच के पश्चात पुलिस ने भाजपा नेता शीतल अंगुराल, राजन अंगुराल, दीपा, जौली, जिम्मी, चिराग के खिलाफ 365, 368, 346, 343, 323, 195 ए,109, 120 बी आई.पी.सी. जेजे एक्ट 2015 पोस्को एक्ट केस दर्ज किया गया है।