Prabhat Times
जालंधर। (The last rites of senior Congress leader Manoj Arora will be held at Model Town crematorium on Friday morning) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला योजना बोर्ड, जालंधर के चेयरमैन श्री मनोज अरोड़ा की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 24 जून दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे माडल टाऊन शमशानघाट में किया जाएगा।
उनकी अंतिम शव यात्रा उनके निवास 66, माडल टाऊन से 10.30 बजे चलेगी और 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि पार्षद अरूण अरोड़ा के पति और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अरोड़ा का आज दोपहर देहांत हो गया था। वे काफी समय से शरीरिक तौर पर अस्वस्थ चल रहे थे।
पिछले कुछ दिनों से वे डी.एम.सी. में एडमिट थे। जहां आज दोपहर उन्होने अंतिम सांस ली। देर शाम श्री मनोज अरोड़ा की पार्थिव देह उनके निवास पर लाई गई।
विधायक रमन अरोड़ा, लाली घु्म्मण, पवन अरोड़ा, पकंज स्याल, अजय स्याल तथा शहर के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा परिवार के साथ दुःख जताया गया। 

ये भी पढ़ें

——————————————

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14