Prabhat Times
जालंधर। (Jeweller Loot) महानगर जालंधर में आज फिर एक ज्यूलर की दुकान में लूट की वारदात होने की सूचना मिली है। पता चला है कि जालंधर के लाल बाजार में महिला और एक व्यक्ति खरीदार बन कर लाल बाजार स्थित जौड़ा ज्यूलर की शॉप पर आए और सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।
वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा दुकान और बाजार की सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करवा रही है। लाल बाजार में स्थित जौड़ा ज्यूलर के मालिक हरविन्द्र सिंह ने बताया कि वे अपनी दुकान पर मौजूद थे कि एक महिला और व्यक्ति दुकान पर आए। दोनो ने सोेन की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। जब अंगूठियां दिखाई तो दोनों ने सोने की चेन दिखाने को कहा।
हरविन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होने सोने की चेन निकाल कर दिखाई तो महिला ने उसकी कीमत बताने को कहा। वे सोने की चेन का वेट करके कीमत कैलकूलेट कर रहे थे कि इसी बीच नौसरबाजों ने बाक्स में से सोने की चेन बदल दी। जब उन्होने कीमत बताई तो वे बैंक से रूपए निकलवा कर लाने का बहाना बना कर वहां से चले गए।
इसी दौरान जब उन्होने सोने की चेन का बॉक्स देखा तो उसमें सोने की एक चेन की जगह पर आर्टीफिशियल चैन रखी गई थी। हरविन्द्र सिंह ने बताया कि नौसरबाज महिला और युवक दुकान से करीब 50 हज़ार रूपए कीमत की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक्टिवा पर सवार थे दोनो

पुलिस द्वारा वारदात की सी.सी.टी.वी. फुटेज निकलवाई गई है। ये पता चला है कि महिला और व्यक्ति दोनो एक्टिवा पर सवार थे। युवक ने कैप पहनी थी। दोनो ने मास्क लगाए हुए थे। पता चला है कि पुलिस जांच में एक्टिवा का नंबर भी ट्रेस हुआ है।
पुलिस घटना को लेकर गहराई से जांच कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले भी पापड़ियां बाजार से लुटेरे लाखों की डायमंड अंगूठीयां लेकर फरार हो गए थे।
ये भी पढ़ें