Prabhat Times
मोगा। (punjab state dear) पंजाब के मोगा की रहने वाली एक महिला की किस्मत रातों रात चमक गई है। 100 रुपए का लॉटरी टिकट खरीदकर महिला ने 1 करोड़ रुपए का इनाम जीता है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद महिला की खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने आज तक इतने जीरो एक साथ नहीं देखे।
एक करोड़ की लॉटरी जीतने वाली महिला का नाम आशारानी है। वह मोगा जिले के बाघापुरानी इलाके की रहने वाली हैं। आशा रानी के पति का बाघापुराना में ही कबाड़ का काम है। उन्हें इनाम जीतने की जानकारी लॉटरी विभाग ने ही फोन पर दी थी। पिछले दिनों आशा रानी ने 100 रूपए का टिकट खरीदा था। आज निकले ईनाम में अब महिला के परिवार एक करोड़ का ईनाम मिलेगा।
विभाग के अधिकारियों ने आशारानी से जरूरी दस्तावेज जमा कराने को कहा है। दस्तावेज मिलने के बाद उन्हें इनाम की रकम दे दी जाएगी। फोन करने वाले अधिकारियों ने आशारानी को बधाई भी दी।

घर बनाएगी और बच्चों को पढ़ाएगी

पंजाब स्टेट डियर मासिक लाटरी का 1 करोड़ का ईनाम जीतने वाली आशा रानी का कहना है कि व इस रकम से घर बनाएगी और अपने बच्चों को पढ़ाई पर खर्च करेगी।  जिससे बच्चे पढ़ लिखकर कामयाब हो सकें।

ये भी पढ़ें