जालंधर (ब्यूरो): मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लमां पिंड चौक में साप्ताहिक हवन यज्ञ की श्रृंखला जारी रही।

आज के हवन यज्ञ में आए हुए मां भक्तों से अपने विचार सांझा करते हुए मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि आज का हवन यज्ञ भक्तजनों तथा उनके परिवारों की सुख समृद्धि के लिए विशेष रूप से किया गया।

मां पितांबरा अपने सभी भक्तों पर सुखों की वर्षा करती रहें अपनी बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ में आहुतियां डालने से आया संकट टल जाता है तथा वातावरण भी शुद्ध हो जाता है।

आज के हवन यज्ञ में सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रखा गया। मंदिर परिसर में जो भी भक्त जहां था वहीं पर उनसे वहीं से बैठे-बैठे हवन यज्ञ में सामग्री यज्ञ भगवान को अर्पित की गई ।हवन यज्ञ में सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रखा गया।

सर्व प्रथम पंडित पिंटू शर्मा एवं पं अविनाश गौतम ने विधीवत रूप से पंचोपचार, षोडशोपचार, नवग्रह, गौरी गणेश, कलश, ज्योति पूजन आदि करवाया। आज के हवन यज्ञ में मुख्य यजमान समर विनीत धवन (डी.एस.पी. जालंधर) ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शासत्रोकत पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।

आज के हवन यज्ञ मे श्रीकंठ जज, एडवोकेट राजकुमार, अनिल शर्मा, दिनेश बहल, मुनीश शर्मा, करन भारद्वाज, वरूण बाली, बाबा सुरेंद्र सिंह, कुशल शर्मा, बलजिंदर सिंह, गौरव कोहली, ठाकुर बलदेव सिंह, रोहित बहल, सोनू छाबड़ा, बावा हलचल, मोहित बहल, अमित कुमार, अशोक शर्मा, मुकेश चौधरी, गुरबाज सिंह, गुलशन शर्मा, बहादर सिंह, राहुल, समीर कपूर, बावा खन्ना, रोहित मल्होत्रा, संजीव शर्मा, राकेश कुमार, दिनेश, यज्ञ दत्त, कुमार गौरव, पवन, विनोद खन्ना, ठाकुर बलदेव सिंह आदि मां भक्त मौजूद थे। आरती उपरांत लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।