Prabhat Times
नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब नया काम में नजर आ सकते हैं।
धोनी रांची के अपने फॉर्म हाउस में कड़कनाथ (Kadaknath) मुर्गे की फार्मिंग करने की तैयारी कर रहे हैं।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने मध्य प्रदेश के झबुआ जिले के पॉल्ट्री फॉर्म में 2000 कड़कनाथ चूजों का ऑर्डर दिया है।
पॉल्ट्री फॉर्म को यह ऑर्डर 15 दिसंबर तक पूरा करना है। यानी 15 दिसंबर तक इस पॉल्ट्री फॉर्म को धोनी के पॉल्ट्री फॉर्म के लिए मुहैया कराना है।
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थंडला ब्लॉक के रहने वाले विनोद मेधा को इसका ऑर्डर मिला है।
झबुआ में कड़कनाथ मुर्गा रिसर्च सेंटर (Kadaknath Murga Research Center) के हेड ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सबसे पहले धोनी ने हमसे संपर्क किया था।
कड़कनाथ मु्र्गे में के मांस में GI टैग होता है। इसका मांस काफी स्वादिष्ट माना जाता है। यह फैट और कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है। ऐसे में इसे हार्ट के पेसेंट भी खा सकते हैं।
फैट कम होने से हार्ट और डायबिटीज रोगियों के लिए यह चिकन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
झाबुआ मूल के कड़कनाथ मुर्गे को स्थानीय भाषा में काली मासी (Kali Masi) कहा जाता है। यह एक भारतीय प्रकार का चिकन है।
इसकी त्वचा और पंखों से लेकर मांस तक का रंग काला होता है। 2018 में छत्तीसगढ़ के साथ कानूनी लड़ाई जीतने के बाद झाबुआ ने इसके लिए GI टैग हासिल किया।
कड़कनाथ प्रजाति के जीवित पक्षी, इसके अंडे और इसका मांस दूसरी कुक्कुट प्रजातियों के मुकाबले महंगी दरों पर बिकता है।
यह मूल रूप से मध्य प्रदेश के धार और झबुआ जिले, छ्त्तीसगढ़ के बस्तर और गुजरात, राजस्थान के बॉर्डर में पाया जाता है।