Prabhat Times
जालंधर। जिला प्लानिंग बोर्ड (distt planning board) के नवनियुक्त चेयरमैन मनोज अरोड़ा (manoj arora) ने शनिवार को पदभार संभाल लिया। गत बुधवार को पंजाब सरकार ने सीनियर कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा को प्लानिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। पूर्व चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी के करीबी माने जाने वाले मनोज अरोड़ा की पत्नी अरुणा अरोड़ा भी पार्षद हैं। वह लगातार तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं।
जिला प्लानिंग बोर्ड जालंधर के चेयरमैन पद पर नियुक्ति लंबे अरसे से रुकी हुई थी। सभी जिलों के चेयरमैन नियुक्त कर दिए गए थे लेकिन जालंधर के चेयरमैन पद पर नियुक्ति रुकने से चर्चाओं का बाजार गर्म था। बता दें कि मनोज अरोड़ उस समय भी सुर्खियों में रह चुके हैं, जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ अकाली दल का दामन थाम लिया था। हालांकि पांच साल बाद वह दोबारा कांग्रेस में लौट आए।

ये भी पढ़ें