Prabhat Times
जालंधर। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता मनोज अरोड़ा को प्लानिंग बोर्ड (Planning Board) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर जालंधर माडल टाऊन मार्किट की मोबाइल एसोसिएसन द्वारा गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर पार्षद अरूण अरोड़ा, अंशुल अरोड़ा भी मौजूद रहे।
श्री मनोज अरोड़ा को सम्मानित करने वालों में एसोसिएशन के चेयमरैन मोनू मेहता, प्रधान राजीव दुग्गल, सुखबीर सिंह सुखी, रमेश लखनपाल मौजूद रहे।
राजीव दुग्गल ने कहा कि मनोज अरोड़ा करीब 40 साल से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं और आज तक निष्ठा व लॉयल्टी के साथ पार्टी का काम किया। उनकी पत्नी श्रीमति अरूणा अरोड़ा भी माडल टाऊन एरिया में लोगों की सेवा में दिन रात एक कर रही हैं।
राजीव दुग्गल, सुखबीर सुखी व रमेश लखनपाल ने श्री मनोज अरोड़ा को ये जिम्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह तथा पंजाब कांग्रेस का धन्यवाद किया है।

ये भी पढ़ें