Prabhat Times
बरनाला। पंजाब के जिला बरनाला से बड़ी खबर आ रही है। एक तरफ जहां हर जगह भाजपा नेताओँ का किसानों द्वारा जब्रदस्त व तीखा विरोध किया जा रहा है, वहीं आज पार्टी मीटिंग के लिए बरनाला पहुंचा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केबेनिट मंत्री मनोरंजन कालिया के हक में किसानों ने जिंदाबाद के नारे लगा दिए।
जैसे ही सभी को समझ आई तो एक बार फिर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए गए।
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में चारों और किसानों का तीखा संघर्ष जारी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को हर जगह किसानों का विरोध झेलना पड़ रहा है।
उधर, भाजपा हाईकमान द्वारा भी पार्टी नेताओँ को समय समय पर अलग अलग जगह जाकर कृषि कानूनो के बारे में किसानों व लोगो को प्रेरित करने की मुहिम छेड़ी जा चुकी है।
इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया बरनाला पहुंचे।
मनोरंजन कालिया की मीटिंग के लिए निर्धारित स्थल को किसानों ने घेर लिया। किसानों व महिलाओँ ने भाजपा के खिलाफ जब्रदस्त विरोध किया।
लेकिन इसी बीच स्टेज जब मनोरंजन कालिया का नाम लेकर नारे लगाए जा रहे थे तो इसी बीच स्टेज और वहां मौजूद लोगों ने मनोरंजन कालिया मुर्दाबाद की जगह जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
दो तीन बार जिंदाबाद के नारे लगे तो सभी बौखला गए और तुरंत गल्ती सुधारते हुए फिर से मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। उधर, किसान अपने रूख पर अड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया पर अशोक सरीन ने मनोरंजन कालिया के समर्थन में चलाई मुहिम

भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंजाब के उप प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि कृषि बिल किसानों के हित में है न कि खिलाफ। राजनीतिक हितों के लिए दुष्प्रचार किया गया है।
बरनाला में मनोरंजन कालिया जिंदाबाद के नारे लगाने की बात पर चुटकी लेते हुए अशोक सरीन ने कहा कि दरअसल में सभी को पता है कि कृषि बिल किसानों के हित में है।
मनोरंजन कालिया एक डायनामिक लीडर है। उन्होने हमेशा ही पब्लिक तथा राज्य हित में ही आवाज उठाई है। गठबंधन सरकार में भी मनोरंजन कालिया किसी भी फैसले से पहले जनहित को ही अहम रखते रहे हैं।
मनोरंजन कालिया के समर्थन में अब सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट जमकर वॉयरल हो रही हैं।

देखें Viral Video