Prabhat Times

जालंधर। (Manoranjan Kalia’s victory is ensured with PM Modi’s ‘Jadu Ki Jaffi’) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर फेरी के बाद खासकर जालंधर सैट्रल की हवा बदल गई है। पी.एम. द्वारा भाजपा प्रत्याशी मनोरंजन कालिया को थपकी देने और जफ्फी डालने के बाद सैंट्रल हल्के में चुनावी हवा एक तरफा होती नज़र आ रही है। इस तथ्य का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि मनोरंजन कालिया को चौतरफा जन समर्थन मिल रहा है।
सुबह जालंधर सैंट्रल को कोट रामदास ईलाके में डोर टू डोर प्रचार किया गया। मनोरंजन कालिया का डोर टू डोर अभियान देखते ही देखते बड़े रोड शो में बदल गया। कोट रामदास एरिया मे बड़े बुर्जुगों ने मनोरंजन कालिया को विजय भव का आर्शीवाद दिया और एक एक वोट भाजपा के कमल के फूल पर लगाने के लिए आश्वस्त किया।
इस मौके पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस माहौल मे सभी पार्टियां लोगों के साथ झूठे वायदे कर रहे हैं। जो कि प्रैक्टीकल तौर पर पूरे नहीं किए जा सकते। अन्य पार्टियों द्वारा लोगों की सामाजिक और धार्मिक भावनाओं से खेला जा रहा है।
मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र निष्पक्ष पार्टी है जो किसी जाति, पाति या धर्म की राजनीति नहीं करती। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश का हर वर्ग देश का नागरिक है। कालिया ने एक बार फिर दावा किया है कि राज्य में भाजपा ही सरकार बनाएगी। 

ये भी पढ़ें