Prabhat Times
नई दिल्ली। (mark zuckerberg) फेसबुक की ओनरशिप वाले मेसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप पर एक दिन में 1000 करोड़ से ज्यादा मेसेज डिलीवर होते हैं।
यह जानकारी खुद कंपनी सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी के क्वार्टरली अर्निंग्स कॉल में दी है।
वॉट्सऐप ने पहली बार यह आंकड़ा पिछले साल न्यू ईयर इवनिंग पर 31 दिसंबर, 2019 में छुआ था और अब एक के बाद एक कई रेकॉर्ड्स बना रहा है।
जकरबर्ग की मानें तो वॉट्सऐप और फेसबुक फैमिली के बाकी ऐप्स रोज 250 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।
Statista की ओर से शेयर किए गए डेटा की मानें तो अक्टूबर महीने तक वॉट्सऐप के 200 करोड़ ऐक्टिव यूजर्स थे, वहीं इसी महीने तक फेसबुक मेसेंजर पर 130 करोड़ यूजर्स ऐक्टिव रहे।
इससे पहले जनवरी महीने में ऐंड्रॉयड डिवाइसेज पर वॉट्सऐप को 500 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।
इस तरह वॉट्सऐप यह रेकॉर्ड बनाने वाला दूसरा नॉन-गूगल ऐप्लिकेशन बना है। अर्निंग्स कॉल के दौरान फेसबुक सीईओ ने भी इस बारे में जानकारी दी है।

वॉट्सऐप पर नया ऑप्शन

फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने नए इंस्टाग्राम अपडेट्स के बारे में भी बात की और बताया कि कंपनी ने नया अपडेट देकर मेसेंजर और इंस्टाग्राम मेसेजिंग को इंटीग्रेट कर दिया है और अब तक यूजर्स की ओर से इस बदलाव को पॉजिटिव फीडबैक मिला है।
बीते दिनों सोशल मीडिया कंपनी की ओर से अलग-अलग सर्विसेज में कई फीचर्स दिए गए हैं।
बीटा यूजर्स के साथ टेस्टिंग के बाद वॉट्सऐप पर Mute Always का ऑप्शन भी हाल ही में सभी यूजर्स को दिया गया है।