जालंधर (ब्यूरो): केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाऊन पर दी गई छूट के बाद रेड ज़ोन में शामिल जिला जालंधर के डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जालंधर में कर्फ्यु जारी रहेगा। फिलहाल कोई भी दुकान कारोबार नहीं खुलेगा।

बता दें कि केंद्र सरकार ने गाइडलाइंस जारी करके नियम व शर्तों के साथ कुछ कारोबार को खोलने की अनुमति दी थी। इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी।

लेकिन पंजाब सरकार द्वारा भी स्पष्ट किया गया कि केंद्र का फैसला आटोमैटिकली पंजाब पर लागू नहीं होता। इसी बीच जालंधर के डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जालंधर मे फिलहाल ऐसी कोई छूट नहीं है। सभी दुकानें बंद रहेंगी और कर्फ्यु सख्ती से लागू रहेगा।