Prabhat Times
नवांशहर। पंजाब के नवांशहर स्थित गांव मल्लपुर अड़कां में युवती ने अपने माता-पिता के साथ मंगलवार सुबह आत्महत्या (suicide) कर ली। पांच दिन बाद ही लड़की की शादी होने वाली थी। युवती के भाई की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। लड़की ने माता-पिता के साथ मिलकर ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर उनके परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।बताया जा रहा है कि लड़की यमुना की उम्र 40 वर्ष थी। वह कुल आठ भाई-बहन थे। भाई की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है, जबकि यमुना से बड़ी सभी 6 बहनों की शादी हो चुकी है। यमुना अपने माता पिता के साथ घर में रह रही थी। यमुना की शादी गांववासियों के सहयोग के साथ हो रही थी। गांव के सभी लोग इस शादी के लिए सहयोग कर रहे थे।मंगलवार सुबह के समय गांव के कई लोग जब यमुना के घर शगुन लेकर आए। घर का दरवाजा लगा हुआ था। लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी खोला नहीं।लोगों ने इसकी जानकारी पंचायत पंचायत सदस्य चरणजीत सिंह को दी। चरणजीत सिंह के मुताबिक उनके पास गांव के कई लोगों के फोन आए तो वह सकते में आ गए। वह तत्काल मौके पर पहुंचे।
चरणजीत सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। घर में दाखिल होने के बाद उन्हें दवा की गंध आई। इसके बाद उन्होंने देखा कि पास ही युवती व उसके माता-पिता बेसुध हालत में पड़े हैं।उनकी तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।

ये भी पढ़ें