Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर में पिछले काफी समय से धड़ल्ले से चल रहे मसाज पार्लर पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने आज पठानकोट रोड स्थित संधू प्लाजा नामक एक बिल्डिंग में रेड करके आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि संधू प्लाजा नामक बिल्डिंग में मसाज पार्लर की आढ़ में देह व्यापार का धंधा किया जाता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रैप लगाया और आज मौके से लड़के लड़कियों को काबू कर लिया है।
सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए युवकों मे एक युवक शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का बेटा है। पुलिस रेड में मौके से 4 लड़के और 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर 8 में केस दर्ज किया गया है।

तरह तरह की मसाज के नाम पर करते थे लोगों को आकर्षित

सूत्रों ने बताया कि ये मसाज पार्लर किसी बण्टी नाम के युवक द्वारा संचालित किया जाता था। हालांकि बण्टी सिर्फ मोहरा है, लेकिन इसके पीछे कई और सफेदपोश चेहरे भी हैं। सूत्रों ने बताया कि मसाज पार्लर द्वारा लोगों को मैसेज भेज कर सैंडविच मसाज, फुल मसाज जैसे शब्दों का प्रयोग करके आकर्षित किया जाता था।

नेता के संरक्षण में चल रहा है धंधा

सूत्रो से पता चला है कि ये मसाज पार्लर संचालक को शहर के एक नेता ने संरक्षण दिया हुआ था। उक्त नेता द्वारा शहर में रामा मंडी, माडल टाउन, पी पी आर मॉल में चलने वाले कई मसाज पार्लर को नेता द्वारा संरक्षण दिया जाता रहा है। पता चला है कि मसाज पार्लर में रेड के तुरंत बाद नेता जी मोबाईल ऑफ कर भूमिगत हो गए हैं।ये भी पढ़ें