Prabhat Times
चंडीगढ़। (arvind kejriwal bhagwant mann punjab cm punjab mla meeting) पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता मे आई आप सरकार काम में जुट गई है। इसी बीच आज पंजाब की सी.एम. भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्य के सभी विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की गई।
आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने पहली वर्चुएल बैठक में विधायकों को क्लास लगाई। नाम न लिए बिना उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो वॉयरल हो रही हैं, जिसमें आप विधायकों द्वारा बदतमीजी से पेश आया जा रहा है, पुलिस को धमकाया जा रहा है। ये बर्दाश्त नहीं होगा।
केजरीवाल ने सभी विधायकों को समझाया कि वे किसी एस.एच.ओ., डी.एस.पी., एस.पी, तहसीलदार या किसी और अधिकारी कर्मचारी की पोस्टिंग के लिए कहें, ये काम सी.एम. मान साहिब और मंत्रीमंडल पर छोड़ दें। सभी विधायक सिर्फ जनसेवा करें।
केजरीवाल ने नए चुने विधायकों को कहा कि मंत्रियों को सीएम भगवंत मान टारगेट देंगे। हमें दिन-रात काम करना पड़ेगा। अगर टारगेट पूरे न हुए तो मंत्रियों को बदल देंगे। केजरीवाल ने कहा कि विधायकों को चंडीगढ़ में नहीं बैठना है।
आप का हर MLA, मंत्री गली-मोहल्लों में जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हमारे कुछ विधायक मंत्री न बन पाने से दुखी है। हमारी 92 सीटें आई हैं और मंत्री 17 ही बनेंगे।
हमें एक टीम बनकर काम करना है। अपना स्वार्थ और महत्त्वकांक्षा छोड़ देंगे तो पंजाब का भला होगा। अगर लालच आ गया तो पंजाब हार जाएगा।\
99% पहली बार चुनाव लड़े, कभी सोचा था कि विधायक बनेंगे। कई लोग साधारण अतीत वाले हैं। अहंकार मत करना वरना जनता आपको भी हरा देगी।
विधायक रहते ही ऐसा काम करो कि आप हर तरफ मशहूर हो जाएं। कुछ लोग कहते हैं कि मेरा मंत्री बनने का हक था। केजरीवाल ने कहा कि किसी का किसी के पद पर कोई हक नहीं है।
जिस दिन जनता चाहे, सबको हटा देती है। कांग्रेस को भी पैदाइशी सीएम और मंत्री बनने के बारे में सोचते थे। ऐसा न हो कि अगली बार जनता हमें साफ कर दे।
केजरीवाल ने कहा कि कुछ भी बर्दाश्त कर सकता हूं, बेईमानी, पैसे की चोरी बर्दाश्त नहीं कर सकता। अगर मुझे या मान साहिब को पता चला कि कहीं किसी ने कुछ गड़बड़ की है तो एक भी मौका नहीं देंगे। सख्त सजा मिलेगी। जनता ने बहुत भरौसा किया है, नहीं तोड़ना है। बेईमानी न करना, जनता के साथ बदतमीजी न करना।
कई विधायक इंस्पैक्शन कर रहे हैं, खुशी है, अस्पताल, स्कूल, तहसीलदार के दफ्तरों में जा रहे हैं, जाओ। बदतमीजी न करें। मैने देखा कि एक बंदा थानेदार को कह रहा है कि मैं तैनूं पुट्ठा टांग दियांगा। ये गल्त है। कहने की क्या जरूरत है, अपनी सरकार है, कुछ भी कर सकते हो।
हमनें सब की इज्जत करनी है। विरोधियों, कर्मचारियों की ईज्जत करनी है। सरकारी दफ्तर का कोई कर्मचारी, सरकारी डाक्टर या सरकारी टीचर दोषी नहीं है। हमने सबके साथ मिलकर सिस्टम बदलना है। भ्रष्ट सिस्टम बदलना है। सभी से हाथ जोड़ कर बात करें। यही कहें कि जमाना बदल गया है तो आप भी बदलो।
फिर भी कोई गल्त काम कर रहा है तो सी.एम. को बोलें, वे एक्शन लेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इस बार पंजाब में जनता को बहुत प्यार मिला है। दूसरी पार्टियों के नेताओं के परिवारों ने हमें वोट दिए हैं।
इन पांच सालों में दिल जीतना है। ऐसा माहौल तैयार करना है कि अगली बार फिर बहुमत से सत्ता में आएं। केजरीवाल ने सी.एम. भगवंत मान, जरनैल सिंह, राघव चडडा को बधाई दी। डाक्टर संदीप पाठक ने पीठ पीछे शानदार संगठन तैयार किया, पंजाब का कैम्पेन संभाला, उन्हें बधाई देता हूं।

एस.एच.ओ., तहसीलदार को डराओ मत-सी.एम. भगवंत मान

इसमें CM भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमें बहुत बड़ा बहुमत दिया है। कई जगह हम प्रचार के लिए नहीं जा सके लेकिन लोगों ने EVM वोट से भर दिए। हमारा फर्ज है कि पंजाब के कोने-कोने में जाएं। कई बार डोर टू डोर करते हुए कुछ घर रह जाते हैं। जहां भी समस्या है या कोई मुद्दा है, वहां हमें जाना है। हमें यह नहीं देखना कि हमें यहां से कम वोटें मिली या कुछ और हुआ।
मान ने कहा कि तहसीलदार, पटवारी और एसएचओ को मत डराओ। उन्हें सुधारना है तो समझाओ। उसे कैसे सुधारना है, इसके बारे में पूछो। सरकार पूरी मदद करेगी। मान ने कहा कि अवैध रेत खनन छोटे अफसरों को कहने से बंद नहीं होगी। चंडीगढ़ से मैं इसे बंद कर दूंगा। पहले भी ऐसा हुआ कि गलत काम किसी ने करवाई और सस्पेंड कोई दूसरा हो गया। यह अब नहीं चलेगा।
मान ने कहा कि 25 हजार सरकारी नौकरियां निकाली हैं। उसके लिए सिफारिश लेकर कई लोग आएंगे। उसकी सिफारिश मत करना क्योंकि उससे किसी दूसरे का हक मारा जाएगा। केजरीवाल 2 रुपए की पर्ची को लेकर खुद मौके पर पहुंच गए थे। यह वही पार्टी है और अरविंद केजरीवाल हमारे नेशनल कनवीनर हैं।
पैसे कमाकर जिंदगी से कई चले जाते हैं लेकिन किसी का जीवन सुधार दिया। एक साइन से किसी के घर के चूल्हे की आग जलती है। किसी बुजुर्ग के इलाज का प्रबंध होता है।
किसी बच्चे को किताब, बस्ता या पढ़ाई मिल जाती है तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। मान ने कहा कि बदलाखोरी नहीं होनी चाहिए। कुछ शिकायतें आई हैं कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दावली इस्तेमाल की जा रही हैं। यह अपना काम नहीं है।
हर विधायक का सर्वे होता है। फिर उसे चैक किया जाता है। इस वजह से दिल्ली में 21-22 विधायकों को दोबारा टिकट नहीं मिली। उन्हें बदल दिया गया। सीट पक्की करनी है तो पब्लिक से पक्की दोस्ती करनी पड़ेगी।
अगर कच्चा काम किया तो उसकी रिपोर्ट हमारे पास आ जाएगी। यह डर नहीं बल्कि सलाह है। मंत्रियों से मिलो। बुरे और नाजायज काम न हो। सही काम का पीछा मत छोड़ना।
क्षेत्र या जाति के हिसाब से काम नहीं होगा। हर विधानसभा और उसके बड़े कस्बों में दफ्तर खोलो। मान ने सबको टाइम पर आने को कहा। अगर पब्लिक को इंतजार करना पड़ गया तो फिर काम नहीं चलेगा।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें