Prabhat Times
जालंधर(Merchant Navy Officer Attack SHO) कमिश्नरेट जालंधर के थाना भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. भगवंत भुल्लर पर मर्चेंट नेवी के अधिकारी मनप्रीत सिंह ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने मनप्रीत व उसके साथी कमलदीप सिंह दोनो वासी माडल हाऊस को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि थाना भार्गव कैंप के एस.एच.ओ. भगवंत भुल्लर बीती रात एरिया में माता रानी चौक के निकट गश्त पर थे कि वहां सड़क पर मौजूद युवकों से कर्फ्यु के दौरान बाहर घूमने का कारण पूछा। इसी दौरान युवकों ने एस.एच.ओ. पर हमला कर दिया।
एस.एच.ओ. पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जानकारी मिली है कि पुलिस ने हमलावर कमलदीप सिंह व उसके दोस्त मनप्रीत सिंह व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने कमलदीप व मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि मनप्रीत सिंह मर्चेंट नेवी में तैनात है। वे कुछ यहां छुट्टी पर आया हुआ है। जांच में पता चला कि कमलदीप सिंह के पिता जसपाल सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी। उनका आप्रेशन हुआ था। इसी वजह से उनके कुछ रिश्तेदार घर पर हाल जानने के लिए रूके हुए थे।
आधी रात के समय जब कमलदीप अपने दोस्त मनप्रीत को गाड़ी तक छोड़ने के लिए बाहर निकला तो उसी क्षण एस.एच.ओ. वहां आ गए। एस.एच.ओ. द्वारा आधी रात को बाहर घूमने का कारण पूछने पर विवाद हो गया और कमलदीप, मनप्रीत ने एस.एच.ओ. पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें