Prabhat Times

चंडीगढ़। (minister laljit bhullar video with deep sidhu in red fort- violence) विवाद आम आदमी पार्टी का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के स्टंटमैन पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर बड़े विवाद में घिर गए हैं। पिछले साल 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा के वक्त वह भी मौजूद थे।
वह किसान आंदोलन में शामिल रहे दीप सिद्धू की वीडियो में नजर आए हैं। इसी दिन लाल किले पर तिरंगे की जगह किसान आंदोलन में शामिल उपद्रवियों ने केसरी झंडा लगा दिया था।
जिसके बाद दीप सिद्धू समेत कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया।
ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी यह वीडियो ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान से जवाब मांगा है। हालांकि अभी इस पर मंत्री या आप हाईकमान की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अगर भुल्लर राष्ट्रविरोधी तो कैबिनेट में क्यों? : खैहरा

ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैहरा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को वीडियो ट्वीट कर पूछा कि वह स्पष्ट करें कि क्या उनके ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लाल किले पर केसरी निशान साहिब फहराने में दीप सिद्धू के साथ शामिल थे या नहीं?।
अगर हां तो क्या हमारे सीएम उन्हें राष्ट्रविरोधी कहेंगे और अपनी कैबिनेट में रखेंगे?। ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैहरा ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान से पूछा कि अगर भुल्लर लाल किले पर मौजूद थे तो कैबिनेट में क्यों हैं?।

पहले स्टंट करते नजर आ चुके ट्रांसपोर्ट मंत्री

इससे पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर स्टंट करते हुए नजर आ चुके हैं। जिसमें वह कार के रूफ से बाहर निकले हुए हैं जबकि गनमैन दरवाजों पर लटके हुए हैं।
हालांकि बाद में उन्होंने पल्ला झाड़ लिया कि वीडियो उनकी विधायक के तौर पर चुनाव जीतने के समय का है। उनके साथ सिक्योरिटी देख विरोधियों ने उनकी सफाई पर भी सवाल खड़े किए थे।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14