Prabhat Times
लुधियाना। (MLA Raja Warring Warns Farmers) यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग किसानों पर भड़क गए। विधायक ने उन्हें चेतावनी दे डाली। राजा वड़िंग (Raja Warring) ने फेसबुक लाइव होकर उनकी पत्नी को घेरकर सवाल पूछने की घटना पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत के नतीजे गंभीर हो सकते हैं। मैं किसान आंदोलन को सपोर्ट करता हूं, लेकिन बहू-बेटियों की इज्जत पहले, वो मेरा फर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजा वड़िंग (Raja Warring) की पत्नी गिद्दड़बाहा में किसी वर्कर के घर अफसोस करने पहुंची थीं। तभी कुछ किसानों ने उन्हें घेर लिया और सवाल पूछने लगे। विरोध करने के बाद वह वहां से निकल गईं, लेकिन यह बात विधायक को अच्छी नहीं लगी है। इसलिए वे फेसबुक पर लाइव हुए और इस घटना पर गिला जाहिर करते हुए किसानों को चेतावनी दे दी।
कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Raja Warring) का कहना था कि कृषि कानूनों को लेकर वह भी विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा बनाकर संघर्ष कर रहे किसान संगठन बेहद अच्छा काम कर रहे हैं। वह उनका सपोर्ट करते हैं, लेकिन कुछ पार्टियों से पैसे लेकर काम करने वाले लोग परेशान कर रहे हैं। पहले उन्हें (विधायक) घेरा जाता था, सवाल पूछते थे, मैंने जवाब भी दिए। अब मेरी पत्नी को घेरना सही नहीं है। हमने बहू-बेटियों की इज्जत करना सीखा है और यह हमारा फर्ज है। किसान नेताओं को इस तरफ ध्यान देना होगा। इससे संघर्ष भी कमजोर होगा। विधायक ने तो बातों-बातों में यह भी कह दिया कि इसके नतीजे गंभीर निकल सकते हैं। इसलिए संभल कर चलें और अपने लक्ष्य पर ज्यादा फोकस करें।
राजा वड़िंग (Raja Warring) ने सभी किसान जत्थेबंदियों को अपील की कि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे नुकसान हो रहा है। वे इसे रोकें। ऐसे कामों सो पंजाब का माहौल खराब हो रहा है। माहौल खराब न किया जाए। आज भी गिद्दड़बाहा का कोई व्यक्ति नहीं था। आज भी बाहर शहरों से आए लोग ही मौजूद थे। अगर सही किसान समर्थक हैं तो जो संयुक्त किसान मोर्चा का जो फैसला हुआ है कि हम किसी को डिस्टर्ब नहीं करना, भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। राजा वड़िंग (Raja Warring) हमें सभी को एकजुट होकर लड़ना चाहिए। महिलाओं को रोकना, कारों के आगे लेटना बहादुरी नहीं है। हम किसान यूनिअन के साथ हैं, हर तरह से स्पोर्ट करते है। लेकिन इस बात का विरोध करते हैं। राजा वड़िंग (Raja Warring) ने कहा कि हमें मर्यादा में रहना चाहिए।
बता दें कि कृषि कानून लागू होने के बाद किसान गांवों में आने वाले सभी पार्टियों के नेताओं का घेराव कर रहे हैं। जिस कारण कई विधायक, मंत्री और नेता परेशान भी हैं। कई जगहों पर तो बोर्ड लगा दिए गए हैं कि उनके गांव में आने वाला नेता खुद जिम्मेदार होगा।

ये भी पढ़ें