जालंधर (ब्यूरो): कपूरथला के गांव ढिल्लवां में पुलिस वाले की गोली का शिकार हुए कबड्डी खिलाड़ी अरविन्द्र सिंह की याद में कैंडल मार्च करने जालंधर पहुंचे विधायक सुखपाल खैहरा को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि सुखपाल खैहरा ने लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग नियम का उल्लंघन किया। बता दें कि विधायक सुखपाल खैहरा द्वारा आज जालंधर के देशभगत यादगार हाल में कबड्डी खिलाड़ी अरविन्द्र सिंह के लिए कैंडल मार्च रखा था। जहां पर लोग इकट्ठे हुए।

पता चला है कि पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले सुखपाल खैहरा को हिरासत में ले लिया है। डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि बताया कि सखपाल खैहरा व उसके करीब 30 साथियों के खिलाफ लॉकडाउन नियम तोड़ने के आरोप में धारा 188 आई.पी.सी. 51 डिसास्टर मैनेजमैंट एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।