Prabhat Times

जालंधर। (Mobile snatched from BJP leader) दिन निकलते ही जालंधर में बड़ी वारदात हुई है। जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ दिन दिहाड़े लूट की वारदात हुई है। बाईक सवार लुटेरे किशनपुरा में मुख्य मार्ग पर किशन लाल शर्मा के हाथ से मोबाईल स्नैच कर भाग निकले हैं। किशन लाल शर्मा द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता किशन लाल शर्मा अपने साथी के साथ एक्टिवा पर  बलदेव नगर ईलाके में निकल रहे थे कि अचानक बाईक सवार लुटेरे उनके हाथ से मोबाईल छीन कर फरार हो गए। किशन लाल व उनके साथी लोगों ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे।
लूट की इस वारदात की शिकायत सूर्या इंकलेव चौकी में की गई है। किशन लाल शर्मा ने कमिश्नरेट में पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। किशन लाल का आरोप है कि वे अक्सर किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलते ही मोबाईल पर वीडियो बनाते रहे हैं। ईलाके में अवैध गतिविधियां चर्म पर हैं। मोबाईल लूट की इस वारदात साजिशन भी है।

ये भी पढ़ें