Prabhat Times
चंडीगढ़। (monsoon swiriling punjab rain and storm today) हिमाचल प्रदेश की तरफ घूमा मानसून 30 जून की शाम पंजाब में दाखिल हो गया है. मानसून आते ही पंजाब में मौसम बदलने लगा है। कुछ शहरों में बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने पंजाब के कई हिस्सों में भारी बरसात के अनुमान के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मानसून नजदीक आते ही न्यूनतम तापमान गिर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में मानसून सुस्त है, लेकिन नॉर्थ-ईस्ट की तरफ से बढ़ रहा मानसून 30 जून को पंजाब-हरियाणा पहुंच सकता है।
मानसूनी हवाओं की वजह से उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। दिन के तापमान में जहां गिरावट दर्ज की गई वहीं गर्म हवाओं से भी राहत मिली है।
मौसम विभाग ने 30 जून को पंजाब के कई शहरों में बारिश का अनुमान जताया है। दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 30 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पिछले कुछ दिनों से पंजाब में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास चल रहा है। लोग तपन और चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान थे।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके तहत कई हिस्सों में तेज बारिश तो बाकी जगह बूंदाबांदी के आसार है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

कई शहरों में बारिश के आसार

पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मानसून की दस्तक के चलते कई शहरों में इस सीजन की पहली बारिश हो सकती है।
अमृतसर – शहर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम 33 डिग्री के आसपास रहेगा। छिटपुट बारिश के आसार, लेकिन मौसम सुहावना रहेगा।
जालंधर- जालंधर में शाम के समय बारिश शुरू हो चुकी है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। धूल भरी आंधी चल सकती है।
लुधियाना – न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान। बारिश का अनुमान है, दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा।
पटियाला – न्यूनतम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम 33 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बारिश का अनुमान है, दिन में मौसम सुहावना रहेगा।

ये भी पढ़ें