Prabhat Times
जालंधर। भारतीय जनता पार्टी मेडीकल सेल पंजाब के अध्यक्ष डाक्टर रणबीर कौशल का जालंधर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
जालंधर मेडीकल सेल के प्रधान विवेक उर्फ मौंटी वालिया व उनकी टीम ने डाक्टर कौशल का स्वागत किया।
पार्टी के जिला कार्यालय में डाक्टर कौशल ने जालंधर टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और संतुष्टी जताई। इस दौरान संक्षिप्त बातचीत के दौरान डाक्टर कौशल ने कहा कि पंजाब में किसानों को मोहरा बना कर कांग्रेस राजनीति कर रही है।
कांग्रेस व अन्य दल अपने राजनीतिक हितों के लिए किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। डाक्टर कौशल ने कहा कि कृषि बिल किसान विरोधी नहीं बल्कि किसान हितैषी है। इससे विचौलिए कम होंगे और किसानों की आय भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर भाजपा मेडीकल सैल जिला जालंधर के अध्यक्ष विवेक वालिया ने कहा कि भाजपा शुरू से ही जनहित में ही कार्य करती रही है। जो कि अब विरोधी राजनीतिक पार्टियों को रास नहीं आ रहा।
जनता में सभी पार्टियों का चेहरा सामने आ चुका है। इस मौके पर उपाध्यक्ष विशाल, प्रवक्ता कुमार बृजेश, राजीव हांडा, संजीव पुरी ,विनय शर्मा, करण खन्ना, रोहीश, शिव, अजय, सावन कपिला, नीरज मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें