Prabhat Times
चंडीगढ़। (mumbai heroin seized from nawa sheva port after punjab police input) पंजाब पुलिस का ड्रग के खिलाफ एक्शन जारी है। पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ ज्वाइंट आप्रेशन में नावा शेवा पोर्ट से 73 किलो हैरोईन बरामद की है।
एक सप्ताह में पंजाब पुलिस द्वारा इंटर स्टेट स्पैशल आप्रेशन में 148 किलो ड्रग बरामद की जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी है। महाराष्ट्र के नावा शेवा पोर्ट से 73KG हेरोइन बरामद की गई है। इसका इनपुट पंजाब पुलिस को मिला था।
जिसे केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ शेयर किया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस की स्टेट ऑपरेशन सेल की टीम महाराष्ट्र गई और यह कामयाबी हासिल की।
DGP गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस को हेरोइन आने का इनपुट मिला था। इसके तुरंत बाद पंजाब स्टेट ऑपरेशन सेल की टीम महाराष्ट्र रवाना की गई।
इसमें केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस का भी सहयोग लिया गया। अब हेरोइन के आगे और पीछे के पूरे लिंक खंगाले जा रहे हैं।
यह हेरोइन किसने भिजवाई और आगे किसके पास जानी थी, इसके बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द पूरे मामले को बेनकाब किया जाएगा।

3 दिन पहले मुंद्रा पोर्ट से हुई थी बरामदगी

इससे पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 350 करोड़ की 75KG हेरोइन बरामद की गई थी। इसकी इनपुट भी पंजाब पुलिस को ही मिली थी।
जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियों और गुजरात ATS के साथ इनपुट सांझा किया गया। इस मामले में पुलिस ने लुधियाना से एक व्यक्ति को पकड़ा है। यह हेरोइन पंजाब में डिलीवर होने के बाद यहां से आगे भेजी जानी थी।

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14