Prabhat Times
जालंधर। (Murder Firing Jalandhar) जिला जालंधर में दिन निकलते ही गोली चलने की बड़ी वारदात सामने आईं हैं। पुलिस जिला जालंधर देहात के नूरमहल ईलाके में युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है तो कमिश्नरेट के बस्ती शेख ईलाके में तड़कसार कुछ युवकों ने फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
महानगर जालंधर मे तड़कसार फायरिंग की सूचना है। फायरिंग की ये घटना बस्तीयात ईलाके में हुई। बताया जा रहा है कि कई अपराधिक केसों मे वांछित आरोपी द्वारा बस्ती शेख एरिया में एक महिला के घर के निकट फायर किए गए। पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख एरिया में स्थित ए.एस. विल्ला में तड़कसार फायर हुए। सूचना मिलते ही सुबह पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि कालोनी में रहती महिला ने पुलिस को बताया है कि एक युवक ने तड़कसार उसके घर आकर धमकाया और फिर फायर किए।
बताया जा रहा है कि जिस युवक पर आरोप फायर करने के आरोप लगे हैं, वे युवक पुलिस को अपराधिक केस में वांछित है। पुलिस मानिक नाम के युवक को काफी समय से तलाश कर रही है। उधर, थाना भार्गव कैंप की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जसबीर मुराद का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। कुछ देर बाद स्थिति स्पष्ट होने पर ही कुछ कह पाएंगे।

नूरमहल में भी युवक की गोली मारकर हत्या

उधर, जालंधर देहात के नूरमहल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आई है। खटीक मोहल्ले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घर के अंदर युवक को मारी गई है। मृतक की रोहित पुत्र लुभया राम के रूप में हुई है। हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में मचा हड़कंप गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपित की पहचान करने में जुटी हुई है हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें