जालंधर (ब्यूरो): महानगर जालंधर के गुरूनानक पुरा वेस्ट ईलाके में बुर्जुग व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में ही मृतक के बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर की गई जांच तथा पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बेटे को ही काबू कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिन दिहाड़े गुरू नानक पुरा वेस्ट में सेवानिवृत्त भोपाल सिंह का कत्ल कर दिया गया। सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी. वत्सला गुप्ता, ए.सी.पी. विमलकांत, थाना रामा मंडी के भगवंत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे।

मृतक भोपाल सिंह के सिर तथा गले पर गहरी घाव पाए गए। जो कि भोपाल की मृत्यु का कारण रहे। मृतक की पत्नी ने कहा कि लाॅकडाउन की वजह से बेटे के पास काम नहीं था। उसके पिता उसे कोई कामकाज करने के लिए कह रहे थे। जिस वजह से पिछले तीन दिन से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।

जिस कमरे में हत्या की गई, वहां हर तरफ खून नजर आ रहा था, जोकि खुद हत्या की बर्बरता की कहानी बयां करता है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

इसी कारण पिता अपने बड़े बेटे के साथ रह रहा था। उसी घर में पहली मंजिल में छोटे बेटे के साथ उसकी मां रहती थी।

थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के पास काम धंधा न होने के कारण घर में तीन चार दिन से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण गुस्साए युवक ने पिता का कत्ल कर दिया।

एस.एच.ओ. भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साईंटिफिक सबूत जुटाए जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में एस.एच.ओ. भुल्लर ने बताया कि मृतक प्राईवेट बैंक के ए.टी.एम. में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।