जालंधर (ब्यूरो): महानगर जालंधर से बड़ी खबर मिली है। जालंधर के संतोखपुरा ईलाके में पड़ौसियों के बीच हुए विवाद में बुर्जुग व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ौसियों पर हत्या का आरो लगाया है। पुलिस ने जांच के दौरान शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। संतोखपुरा निवासी मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनक पड़ौसियों के बीच विवाहता। आज उनकी मां नसीब कौर काम कर रही थी तो अचानक पड़ौसियों ने विवाद शुरू कर दिया। जब उनके पिता दविन्द्र सिंह (76) ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता दविन्द्र सिंह के साथ मारपीट की।जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे तो घायल पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हे मृत करार दिया। घटना की सूचना थाना नम्बर 8 की पुलिस घटना संबंधी 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर के जांच की जा रही है।