Prabhat Times
जालंधर। (Murder Jalandhar) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से हैं। जालंधर देहात के थाना मकसूदां के अंर्तगत आते राएपुर रसूलपुर, बल्लां रोड़ पर नौजवान लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक बल्लां रोड़ पर स्थित गांव राएपुर रसूलपुर में नहर के आसपास सैर कर रहे लोगों ने नहर में शव देख कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. कर्मजीत सिंह बल्ल पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि गोली युवती के माथे पर लगी है। मृतका की फिलहाल पहचान तो नहीं हो पाई है, लेकिन वेशभूषा से वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली लगती है। संभावना है कि तड़कसार लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव नहर में फैंक दिया गया। पुुलिस द्वारा मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवो के लोगों को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के पश्चात ही कार्रवाई आगे की जाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का एरिया भी सर्च किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें