Prabhat Times
जालंधर। (Murder Jalandhar) महानगर जालंधर में नाईट कर्फ्यु (Night Curfew) के दौरान एक और बड़ी वारदात हुई। शहर के बीचो बीच कपूरथला चौक के निकट मंड कांपलैक्स में सिक्योरिटी गार्ड का खून से सना शव मिला है। मृतक के सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के अति व्यस्त कपूरथला चौक में स्थित मंड कांपलैक्स में सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान राजेन्द्र उर्फ काला वासी पारस एस्टेट के रूप में हुई। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को खून से सनी हुई इंटरलॉक टाइल लकड़ी के टुकड़े मिले हैं।
संभावना जताई जा रही है कि इंटरलॉकिंग टाइल व लकड़ी के डण्डे से राजेन्द्र के सिर पर प्रहार करके हत्या की गई। पुलिस जांच में पता चला है कि राजेन्द्र कुमार सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। मृतक के भतीजे दीपक ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली। लेकिन घटना संबंधी उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।
उधर, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करवानी शुरू की है। पुलिस जांच कर रही है कि राजेन्द्र कहां नौकरी करता था और छुट्टी कब हुई। रात के समय उसके साथ और कौन कौन लोग थे। पुलिस द्वारा राजेन्द्र की कॉल डिटेल भी चैक करवाई जा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस अधिकारियों की टीम विभिन्न एंगल पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें