Prabhat Times
जालंधर। (Murder Jalandhar) महानगर जालंधर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जालंधर के थाना नम्बर 1 के अंर्तगत आते कबीर नगर में बड़ी वारदात सामने आई है। पता चला है कि एक भाई ने दूसरे भाई के चाकू से हमला करके हत्या कर दी है। घटना की पीछे फिलहाल घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान पकंज कुमार वासी कबीर नगर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक आज रात लगभग 10.45 बजे कबीर नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक भाई ने दूसरे पर चाकूओं से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में पकंज कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। खून से लथपथ पकंज कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे तुरंत ई.एस.आई. अस्पताल शिफ्ट किया गया। जहां डियूटी पर तैनात डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
मृतक के भाई मनी ने बताया कि वे अपने दोस्त के घर बर्थडे पार्टी पर गया हुआ था। उसे घर से माता पिता का फोन आया कि रोहत और पकंज का आपस मे विवाद हो गया है। पकंज घायल है। वे तुरंत घर वापस पहुंचा तो खून से लथपथ बेसुध हालात में पड़े पकंज को अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उसे मृत करार दिया।
बताया जा रहा है कि रोहत और पकंज ने वारदात से पहले इकट्ठे शराब पी थी। संभवतः इस दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और ये वारदात हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के पश्चात ही वारदात के सही कारण सामने आएंगे।
ये भी पढ़ें