जालंधर (ब्यूरो): कर्फ्यू के पारिवारिक विवाद में दामाद ने अपने ससुर का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ये वारदात थाना लांबड़ा के गांव निज्जरां की है।

जानकारी के मुताबिक निर्मल सिंह की बेटी का ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। आज वह अपनी बेटी तथा पंचायत के साथ बेटी के ससुराल पहुंचा। जहां पर दोनो पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।

जिसमें दामाद तरनजीत सिंह ने अपने ससुर निर्मल सिंह पर तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। बुरी तरह से घायल निर्मल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दिया गया। पुलिस तरनजीत व उसके साथियों की तलाश कर रही है।