Prabhat Times
जालंधर। जिला जालंधर के गांव नोगज्जा में बड़ी वारदात सामने आई है। बीती रात घर से पशुओं को लिए चारा लेने गए बुर्जुग का बेरहमी से कत्ल (murder) कर दिया गया। बुर्जुग का खून से सना शव सुबह खेतों में मिला है।
बुर्जुग सेवा सिंह के सिर पर तेजधार हथियारों के घाव पाए गए हैं। पता चला है कि जालंधर देहात के एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस टीम कातिल के निकट पहुंच गई है।
पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिससे पुलिस टीम जल्द ही कातिल को गिरफ्त में ले लेगी।
जानकारी के मुताबिक निकटवर्ती गांव नोगज्जा सेवा सिंह (72) बीती रात घर से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक वापस न लौटने के कारण परिजनों द्वारा तलाश शुरू की गई और पुलिस को भी सूचित किया गया।आज सुबह बुर्जग सेवा सिंह का शव घर के नज़दीक ही खेतों में मिला है। सेवा सिंह के सिर व शरीर पर तेजधार हथियारों के घाव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही थाना करतारपुर की पुलिस और एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि वारदात में पुलिस की शक की सुई किसी नज़दीकी पर ही है। देर शाम तक पुलिस वारदात संबंधी बड़ा खुलासा कर सकती है।

ये भी पढ़ें