Prabhat Times
जंडियाला। पंजाब में बड़ी वारदात की सूचना है। बीती रात लुटेरों ने जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित कस्बा जंडियाला में विवाह समारोह में फायरिंग करके दूल्हे के पिता की हत्या कर दी और भागते हुए पंजाब पुलिस के कर्मचारी की गन प्वाईंट पर कार लूट कर फरार हो गए। कुछ ही मिनट के अंतराल में हत्या और लूट की वारदातों से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की कलई खुल गई है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात जंडियाला में पैलेस में विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान मोटर साईकल सवार लुटेरे वहां पहुंचे और लूट के ईरादे से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोली लगने से दूल्हे के पिता की मृत्यु हो गई। वारदात से हड़कंप मच गया। लोगों को एकत्र होते देख लुटेरे फरार हो गए।
लुटेरों ने कुछ ही दूरी पर लुटेरों ने पंजाब पुलिस के कर्मचारी को गन प्वाईंट पर लेकर कार लूट ली और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी जालंधर के पी.ए.पी. परिसर में रहता है। बताया जा रहा है कि लुटेरे कर्मचारी से एक लाख रूपए भी लूट कर फरार हुए। जंडियाला पुलिस इस घटना की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें