Prabhat Times
कपूरथला। बजरंग दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विश्व हिन्दू परिषद् जालंधर विभाग के अध्यक्ष नरेश पंडित के बड़े भाई रमेश शर्मा का रविवार सुबहे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को लक्ष्मी नगर स्थित श्मशानघाट में किया गया।
रमेश शर्मा की अंतिम शव यात्रा में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने  शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी और गहरा शोक व्यक्त किया।
इस से पहले विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व अंतर्राष्टीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया, विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ सुरेन्द्र जैन, उतर प्रदेश भाजपा के उपाध्क्षय प्रकाश शर्मा कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी कमेटी के सदस्य उमेश शारदा, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी कमेटी के सदस्य मनु धीर, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह एडवोकेट, शिव सेना हिन्द यूथ विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा, विहिप प्रदेश नेता संजीव बजाज, चंद्र मोहन भोला, मंगत राम भोला, बजरंग दल प्रदेश कार्यकारणी कमेटी के सदस्य संजय शर्मा, विहिप नेता राजकुमार अरोड़ा, बजरंग दल नेता बावा पंडित, विजय ग्रोवर, अमनप्रीत छाबड़ा, बजरंग दल नगर अध्यक्ष तरुण कटारिया, जोगिन्दर तलवाड़, श्रवण यादव, भाजपा पार्षद चेतन सूरी, आर एस एस के वरिष्ठ नेता सुभाष मुक्रन्दी, शिव सेना हिन्द व्यापार सेना के राष्टीय अध्यक्ष जतिंदर छाबड़ा, चन्दन शर्मा, बाबा बिट्टा भगत, धीरज बजाज, शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता यश महाजन, मनोज भसीन, पवन धीर, दीपक सालवन, अजय बबला, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल महाजन आदि ने नरेश पंडित के साथ दुःख व्यक्त किया।