Prabhat Times
जालंधर। वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र नन्दन जी को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। प्रधान बनने के बाद उन्होंने एमा के शीघ्र विस्तार करने की बात की।
उन्होंने कहा की सरकारी सुविधाओं का लाभ पत्रकारों तक जल्दी पहुंचाया जाएगा। पत्रकारों को फील्ड में आने वाली समस्यायों का जल्द निपटारा करवाया जाएगा।
इस अवसर पर आजतक चैनल से परमजीत सिंह रंगपुरी, इंडिया टी वी से निखिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील रुद्रा, नरेश भारद्वाज, विनय पाल जेड, ए बी पी चैनल से पंकज सोनी, मनु सभ्रवाल, सुरिंदर कंबोज, गौरव बस्सी, जतिन मरवाहा, नोनू शर्मा, निखिल शर्मा व अन्य पत्रकार मौजूद हुए।

ये भी पढ़ें