चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए राज्‍य कैबिनेट के दरवाजे बंद कर दिए गए ह‍ैं।

उन्‍होंने सिद्धू काे एक बार फिर पंजाब कैबिनेट में शामिल किए जाने को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्‍होंने कहा कि सिद्धू अच्‍छे वक्‍ता हैं, लेकिन उनको पार्टी में अपनी सक्रियता व सहभागिता दिखानी हाेगी।

कैप्‍टन अमरिंदर ने पंजाब कैबिनेट में बदलाव की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ये चर्चाएं चल रही थीं कि सिद्धू की एक बार फिर अमरिंदर सिंह कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है और उनको उपमुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा।

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में वापसी के सवाल पर कैप्टन ने कहा, ‘सिद्धू अच्छे वक्ता हैं। वह कांग्रेस पार्टी में ही हैं।

उन्हें पार्टी में अपनी सहभागिता दिखानी चाहिए। जहां तक पार्टी में पावर देने की बात है। वह तो उन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ही दे सकती हैं।’