Prabhat Times

चंडीगढ़। (Navjot Sidhu March Lakhimpur Kheri) नवजोत सिंह सिद्दू को पंजाब में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। वह लखीमपुर खीरी में मार्च (Lakhimpur Kheri March) करने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। तभी धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर किसानों ने उनका काफिला रोक लिया और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान किसान नवजोत सिंह सिद्दू की गाड़ी के सामने भी आ गए थे। बाद में सिक्योरिटी को उन्हें साइड पर करना पड़ा और सिद्दू का काफिला वहां से निकाला गया। इसके बाद वह चंडीगढ़ पहुंच सके हैं।
किसान नेता गुरनाम सिंह और बलविंदर सिंह का कहना था कि किसान पिछले करीबन एक साल से दिल्ली में संघर्ष कर रहे हैं, सैकड़े किसान शहीद हो चुके हैं, वह पंजाब में लगातार टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तब तो कभी नवजोत सिंह सिद्दू की तरफ से रोष मार्च नहीं निकाले गए। न ही कभी धरना दिया गया। अब उत्तर प्रदेश में किसानों की मौत हुई है तो वहां रोष जाहिर करने के लिए जा रहे हैं। उनका कहना था कि राजनीतिक पार्टियों को किसानों के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

गिरफ्तारी न हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के आरोपितों की अगर कल तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह भूखहड़ताल पर बैठेगें। जितने भी विधायक कांग्रेस वर्कर जहां पर पहुंचे है वे पार्टी से ऊपर उठ कर किसानों के साथ खड़े है। सिद्धू ने उत्‍तर प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वे कांग्रेस नेत्री प्रिंयका गांधी और सांसद सदस्य राहुल गांधीके साथ इस इंसाफ की लड़ाई को लड़ेगे। इसके लिए अगर मुझे मेरी देह भी दाव पर लगानी पड़ी तो लगा दूंगा। 700से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन यह गूंगी बहरी सरकार चुपचाप बैठी है। ऐसी सरकार के जगाने के लिए विरोध दर्ज करवाना जरूरी।
सिद्धू ने कहा कि भगवंत सिंह सिद्धू का ये बेटा कसम खाता है कि किसानों को इंसाफ दिलवाने के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े जाऊंगा। सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि जहां पर भी उन्हें भूखहड़ताल पर बैठना पड़ा बैठ जाएंगे। सिद्धू के समर्थन में कई कांग्रेसी विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। मोहाली से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, विधायक सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक साधू सिंह धर्म सोत, कुलजीत नागरा सहित कई नेता लखीपपुर खिरी जाने के लिए पहुंचे।

सिद्दू ने कहा था वह किसानों के पास जाएंगे, मगर नहीं गए

नवजोत सिंह सिद्दू की तरफ से पंजाब कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के दौरान कांग्रेस भवन में रखे गए समारोह के दौरान कहा था कि वह किसानों के पास जाएंगे और उनकी बात सुनेंगे। कृषि कानून वापिस करवाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। मगर 23 जुलाई कार्यक्रम वाले दिन से लेकर अब तक वह किसानों के पास नहीं गए हैं। इसका भी किसानों की तरफ से विरोध किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें