Prabhat Times

चंडीगढ़। (Navjot Sidhu Resign High Command Order) सी.एम. से लेकर मंत्रीमंडल में बड़े फेरबदल के बावजूद पंजाब कांग्रेस में कलह खत्म नहीं हुई। कहा जाए कि हाईकमान पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने में असफल रही तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। खबर आई है कि हाईकमान ने सिद्धू का इस्तीफा फिलहाल मंजूर नहीं किया गया है। हाईकमान ने पंजाब में कांग्रेस नेतृत्व को अपने स्तर पर सिद्धू विवाद हल करने के लिए कहा है। इसी बीच पता चला है कि पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक सुबह 10.30 बजे सी.एम. चरणजीत चन्नी ने बुला ली है।
उधर, पंजाब में इस्तीफो का दौर जारी है। खबर आई कि परगट सिंह ने भी इस्तीफा दिया है। लेकिन कुछ देर बाद ही परगट सिंह ने ब्यान जारी किया कि उन्होने इस्तीफा नहीं दिया है। वे नवजोत सिद्धू से बात करे के लिए पटियाला जा रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान, पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगेन्द्र ढींगरा ने भी इस्तीफा दिया है। खबरें है कि ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग भी इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले नवजोत सिद्धू के बाद रजिया सुल्ताना, गुलजार ईंद्र चाहल, योगेन्द्र ढींगरा इस्तीफा दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें