Prabhat Times
चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर से भाजपा नेता और फिर कांग्रेसी नेता बने नवजोत सिद्धू (navjot sidhu) को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।
बिहार चुनावों में स्टार प्रचारक की लिस्ट तो सिद्धू को जगह नहीं मिली, लेकिन अब कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिद्धू को मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार में प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी है।
बड़ी बात ये भी है कि मध्य प्रदेश चुनाव प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब के सी.एम. कैप्टन अमरेंद्र सिंह का नाम नहीं है।
बता दें कि नवजोत सिद्धू को लेकर राहुल गांधी के पंजाब दौरे से लेकर सियासत गर्मा चुकी है।
एक तरफ तो यहां तक कयास लगाए जा रहे थे कि नवजोत सिद्धू को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन राहुल गांधी की रैली में कैबिनेट मंत्री सुखजिन्द्र रंधावा के साथ हुई नोकझोंक के कारण ये मामला टल गया।
इसके तुरंत बाद बिहार चुनावों के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिद्धू का नाम न आने पर कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू से हाईकमान नाराज है।
लेकिन अब मध्य प्रदेश चुनावों के लिए जारी लिस्ट में नवजोत सिद्धू को स्टार प्रचारक के तौर पर रखा गया है। सिद्धू अब चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।
उधर, इस मामले में बड़ी बात ये भी है कि पंजाब के कैप्टन अमरेंद्र सिंह का नाम सूचि में नहीं है।
राजनीतिक हल्कों के मुताबिक प्रोटोकॉल है कि राज्यों के सी.एम. को चुनाव प्रचार में बुलाया जाता है।
बिहार में तो कैप्टन अमरेंद्र सिंह जाएंगे, लेकिन मध्य प्रदेश की लिस्ट में उनका नाम नहीं है।