Prabhat Times

चंडीगढ़। पंजाब के सी.एम. अमरेंद्र सिंह ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर राज्य में रात का कर्फ्यु अवधि बढ़ा दी है।

सी.एम. ने ऐलान किया है कि राज्य के हर शहर में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यु जारी रहेगा।

इसके साथ ही शनिवार, रविवार को पंजाब के हॉटस्पाट जिला जालंधर, लुधियाना, पटियाला में लोगों को ‘स्टे एट होम’ यानिकि घरों में रहने के लिए कहा गया है।

सी.एम. लोगों से अपील की है कि लोग वीकेंड यानिकि शनिवार, रविवार को घरों से तभी निकले बहुत जरूरत हो। 15 दिनों के बाद एक बार फिर स्थिति रिव्यू की जाएगी।

बता दें कि पंजाब में कोरोना संक्रमण तेजी से चल रहा है। फिलहाल सरकार के तमाम पैंतरे कोरोना रोकने में बेअसर दिख रहे हैं।

आज एक बार फिर पंजाब के सी.एम. द्वारा स्थिति पर चिंतन के बाद नाईट कर्फ्यु पंजाब के सभी शहरो में लागू करने के निर्देश दिए हैं।

सी.एम. अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि नाईट कर्फ्यु अब पूरे पंजाब में लागू होगा। कर्फ्यु रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा। इस आदेशों के बीच उद्योगों को राहत है।

बता दें कि कुछ दिन पहले जालंधर, लुधियाना व पटियाला में नाईट कर्फ्यु का समय बढ़ाया गया था। जबकि पंजाब के अन्य जिलों में नाईट कर्फ्यु रात 11 से सुबह 5 बजे तक था। अब पूरे पंजाब में नाईट कर्फ्यु रात 9 से सुबह 5 बजे तक होगा।

इसके अतिरिक्त पंजाब में मैरिज पैलेस, रेस्तरां, कार्यालय जहां 10 से ज्यादा लोग इकट्ठे होते हैं, पर कोविड नियमों का पालन यकीनी बनाया जाए।

सी.एम. ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन जगहों पर कोविड मोनिटर नियुक्त किए जाएं।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें इन स्थानों पर औचक निरीक्षण करें, जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सी.एम. ने कहा है कि राज्य में जो लोग सामाजिक तौर पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं तथा स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी जो फ्रंट लाईन पर काम कर रहे हैं सभी के टेस्ट करवाए जाएंगे। साथ ही जो लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं, उन्हे फ्रंट लाईन पर लाया जाएगा।