Prabhat Times
जालंधर। सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज (Baba Hardev Singh ji Maharaj) के 67वें जन्म दिवस पर निरंकारी समुदाए द्वारा जालंधर के कपूरथला रोड़ पर स्थित निरंकारी भवन पर सफाई अभियान के साथ साथ पौधारोपण किया गया।
बता दें कि सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर जिला मुख्यालयों पर सफाई अभियान चलाया जाता है। इस बार संत निरंकारी मिशन के आदेशानुसार जालंधर के कपूरथला रोड़ पर स्थित भवन पर सफाई अभियान चलाया गया।
जालंधर के संयोजक संत गुरचरण सिंह जी की मौजूदगी में सफाई अभियान के बाद पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जालंधऱ वैस्ट के विधायक सुशील रिंकू विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
इस मौके पर संत जस्सा सिंह जी, संत निरंकारी सेवा दल के क्षेत्रीय संचालक जसविन्द्र सिंह, संचालक अमित आहूजा, इंद्रजीत सिंह, दर्शन लाल, बाल किशन, सुरिन्द्र आहूजा, एन.पी. सिंह, सुभाष सतीजा, गुरदेव सिंह, किशन लाल, अमीर चंद व सेवादल और साध संगत मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें