Prabhat Times
नई दिल्ली। HMD Global Nokia के क्लासिक स्मार्टफोन्स को नए अवतार में अक्सर लॉन्च करती है।
इसी कड़ी में अब कंपनी बीते जमाने के दो धांसू मोबाइल फोन- Nokia 6300 और Nokia 8000 को लॉन्च करने की तैयारी में है।
यह जानकारी जर्मन टेक ब्लॉग Winfuture ने दी है। कंपनी इन दोनों फोन को 4G सपॉर्ट और आज के लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है।
यह जानकारी Telia की उस रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें वाई-कॉलिंग सपॉर्ट करने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट को शेयर किया गया था।
टीलिया की इस लिस्ट में नोकिया 6300 4G और नोकिया 8000 4G भी नजर आए।

साल 2007 में आया था नोकिया 6300

नोकिया 6300 पहली बार साल 2007 में लॉन्च हुआ था। सीरीज 40 का यह फोन स्टील फिनिश के कारण उस वक्त काफी प्रीमियम लगता था।
फोन में कल स्क्रीन, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।

स्लाइडर डिजाइन वाला हो सकता है नोकिया 8000

नोकिया 8000 की बात करें तो यह फोन 90 के दशक के नोकिया के प्रीमियम सीरीज का डिवाइस हो सकता है।
नोकिया की पुरानी सीरीज में नोकिया 8800 सिर्रोको भी शामिल था।
इस फोन में सफायर कोटेड ग्लास कवरिंग डिस्प्ले, कीपैड के लिए स्लाइड आउट कवर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता था।

जल्द हो सकते हैं लॉन्च

नोकिया 8000 सीरीज में स्लाइडर डिजाइन आम था। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉन्च होने वाले नोकिया 8000 4G फोन में भी यह दिख सकता है।
उम्मीद है कि कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को इस साल के खत्म होने तक लॉन्च कर देगी।
शुरुआत में इन डिवाइसेज को यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। हो सकता है कि ये दोनों नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 के साथ ही लॉन्च कर दिए जाएं।

लॉन्च हुआ इन नोकिया फोन का नया अवतार

इससे पहले एचएमडी ग्लोबल नोकिया 3310 का भी नया वेरियंट लान्च कर चुकी है। यह फोन 2G, 3G और 4G वेरियंट में आता है।
साल 2018 में कंपनी ने नोकिया 880 बनाना फोन, पिछले साल नोकिया 2720 और इस साल की शुरुआत में नोकिया 5310 एक्सप्रेस म्यूजिक को लॉन्च किया था।