Prabhat Times
जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर कैंट के लाल कुर्ती ईलाके में एन.आर.आई. के बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है।
17 वर्षीय छात्र का शव घर की छत पर खून से लथपथ मिला है। हत्या की सनसनीखेज वारदात के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
ए.सी.पी. कैंट मेजर सिंह व उनकी टीम वारदात ट्रेस करने के लिए जांच कर रही है। बताया गया है कि घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करवाए गए हैं।
एक कैमरे में संदिग्ध युवक नज़र आया है, जिसके बारे में जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक फ्रांस में रहते दविन्द्र का बेटा अमनप्रीत जालंधर कैंट के लाल कुर्ती ईलाके में अपनी मां बहिन व चाची के साथ रहते थे।
पता चला है कि आज शाम अरमान का शव घर में पड़ा मिला। अरमान का शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना ईलाके में आग की तरह फैल गई।
सूचना मिलते ही ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह थाना कैंट के एस.एच.ओ. पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अरमान के सिर पर संभवतः लोहे की रॉड से हमला किया गया है।
पुलिस के मुताबिक अरमान की चाची जसप्रीत आज दोपहर के समय बाजार गई हुई थी, जबकि मां व बहिन हिमाचल प्रदेश में अपने मायके गई थी।
पुलिस के मुताबिक चाची जसप्रीत के घर से जाने के पश्चात वे अकेला था। इस दौरान पड़ौस का युवक सौरभ उसे खेलने के लिए बुसाने घर आया। जब वे ऊपर गया तो अरमान का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

परिचित पर ही शक की सुईं

प्रारंभिक जांच में कुछ हैरानीजनक तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि घर पर एक युवक आता था। पुलिस द्वारा उक्त युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पता चला है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में संदिगध की तस्वीर मिली है। पुलिस हत्या के इस मामले में हर पहलू को गहराई से खंगाल रही है।