Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर के फगवाड़ा गेट की मशहूर ‘परांठे वाली बेबे’ कमलेश कुमारी का आज निधन हो गया। बता दें कि एक्टर दिलजीत दोसांझ द्वारा बेबे की वीडियो वॉयरल करने के बाद बेबे सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में आई थी।
बता दें कि मशहूर बेबे कमलेश कुमारी कई दशकों से फगवाड़ा गेट में रात के समय परांठे बनाती थी। शायद ही शहर का कोई व्यक्ति हो, जिसने एक बार बेबे के हाथ के परांठे न खाएं हों। कोरोना काल के चलते उसका काम बंद हो गया। इसके पश्चात दिलजीत दोसांझ द्वारा बेबे की वीडियो वॉयरल की गई।
जिसके पश्चात जिला प्रशासन द्वारा पिछले साल जिला प्रशासन ने वीडियो सुर्खियों में आने के बाद बेबे के लिए डेढ़ लाख रुपये जारी किए थे। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन ने बेबे से मिलकर जिला प्रशासन को मदद करने के लिए कहा था।
 जिसके निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने पहले 7 नवंबर तथा फिर 10 नवंबर, 2020 को 50000 और 100000 रुपये का चेक उनके घर जा कर दिया था। वह रात 10:30 बजे से फगवाड़ा गेट में पराठे बेचने के लिए आती थी।

ये भी पढ़ें