जालंधर (ब्यूरो): कोरोना का कहर जारी है। आज दिन निकलते ही जालंधर से बुरी खबर है। जालंधर के गांव जंडू सिंघा निवासी बुर्जुग दर्शन सिंह की मृत्यु की सूचना मिली है। दर्शन सिंह की मृत्यु के साथ जालंधर में कोरोनो के कारण मरने वालों का आंकड़ा 6 पहुंच गया है। जबकि आज सुबह तक 175 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

पता चला है कि दर्शन सिंह वासी गांव कबूलपुर, जंडू सिंघा का ईलाज पिछले दिनों से लुधियाना के अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह उनकी मृत्यु की सूचना मिली।